शाहजहांपुर, मई 31 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शुक्रवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद एसपी ने क्वार्टर गार्ड, आर्मरी, स्टोर, कैन्टीन, परिवहन शाखा, यूपी-112 पीआरवी, मेस, बैरक, यातायात कार्यालय और आवासीय परिसर सहित सभी शाखाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण की तैयारियों के तहत बैरकों की साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थापन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.