बगहा, दिसम्बर 18 -- बगहा। मंगलवार की देर रात प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने शहर के विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी एसपी सादे लिबास में निजी वाहन से पटखौली थाना पहुंचीं। अचानक एसपी साहिबा को सामने देख ओडी अधिकारी सकते में आ गये। हालांकि संतरी और ओडी अधिकारी को ड्यूटी पर मुस्तैद देख एसपी ने उनकी सराहना की और ईमानदारी से काम करने पर पीठ थपथपाई। इसके बाद एसपी नगर थाना बगहा पहुंचीं, जहां ओडी में तैनात पुलिसकर्मी मौके से नदारद मिले। एसपी के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी हड़बड़ाकर थाने पहुंचे, जिसके बाद एसपी ने उनकी जमकर क्लास लगाई और सख्त चेतावनी दी। प्रभारी एसपी ने स्पष्ट किया कि शहर की सुरक्षा, पुलिस पेट्रोलिंग और अनुसंधान कार्य में ईमानदारी से जुटे पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा,जबकि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.