भभुआ, फरवरी 7 -- कहा, 300 दिनों से लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करें अनुसंधानकर्ता गृहभेदन व चोरी की रोकथाम के रात्रि गश्ती के लिए रोड मैप तैयार करें (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की, जिसमें जनवरी माह में दर्ज मुकदमों, पूर्व के लंबित और निष्पादित मुकदमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 300 दिनों से लंबित कांडों का अनुसंधानकर्ता जल्द निष्पादन करें। बैठक में एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष भाग लिए। उन्होंने थानाध्यक्षों को लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की एवं सम्मन का मिलान अभियोजन शाखा से करते हुए तेजी से निष्पादन करने को कहा। एसपी ने सभी थानों की फिरारी, दागी, गुंडा पंजी संधारण, निगरानी प्रस्ताव की स्थिति,चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, प्रधानमंत्री व ...