पिथौरागढ़, जनवरी 23 -- पिथौरागढ़। नाचनी थाने का एसपी रेखा यादव ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्यूनिशन, आपदा उपकरण, अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में भी जानकारी ली और लंबित मामलों का भी शीघ्र निस्तारण करने को कहा। बाद में उन्होंने थाने में व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, ग्राम प्रहरीयों और स्थानीय जनता के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही थाने में नियुक्त समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके ड्यूटी और पारिवारिक समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। यहां थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.