बहराइच, दिसम्बर 16 -- बहराइच। पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के कर्तव्य परायणता में शिथिलता बरतने पर रूपईडीहा थाने में तैनात मुख्य सिपाही अमित कुमार मिश्रा, सिपाही राणा प्रताप कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इन दोनो सिपाहियों की जनता की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्यवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...