कौशाम्बी, नवम्बर 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के निवारण हेतु जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए और अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। एसपी ने सभी शिकायती पत्रों को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों व जांच अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा हो ताकि, आमजन को तुरंत राहत मिले और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.