बाराबंकी, जनवरी 24 -- बाराबंकी। गणतंत्र दिवस को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल गस्त किया। इस दौरान सीओ सिटी संगम कुमार, नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह दलबल के साथ शामिल हुए। टीम ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, छाया चौराहा व शहर के मुख्य मार्गों पर गस्त किया। साथ ही लोगों से बातचीत भी की। एसपी ने मातहतों को निर्देश दिए कि पुलिस बल सतर्क रहते हुए निगरानी बनाए रखे और शांति व्यवस्था में बाधा न होने पाए इसका ध्यान रखा जाए। कहा कि शहर व जिले में कही भी अवांछित तत्वों दिखें तो तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस बल के इस रूट मार्च ने आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...