जहानाबाद, दिसम्बर 16 -- कलेर थाना परिसर में अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग जनता दरबार में आई शिकायतों के कार्रवाई के लिए एसपी ने थानाध्यक्ष को दिए निर्देश मेहन्दीया, निज संवाददाता। कलेर थाना मुख्यालय में सोमवार को एसपी का जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई। गौरतलब हो कि पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के भिन्न भिन्न थाना मुख्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसके पूर्व पिछले सप्ताह में परासी थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। सोमवार को कलेर थाना में जनता के दरबार में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनकर त्वरित कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही कलेर थाना में विधि-व्यवस्था से सम्बंधित महत्वपूर्ण समस्याओ, थाना के पदाध...