चित्रकूट, फरवरी 21 -- चित्रकूट। संवाददाता एसपी अरुण कुमार सिंह ने पहाड़ी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, कार्यालय, मालखाना व हवालात की व्यवस्थाएं देखी। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह को निर्देश दिए कि रजिस्टर दुरुस्त रखे जाएं। जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई के साथ विवेचना, वारंटी व नामजद फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं। साफ सफाई, बिजली, पानी, शौचालय आदि को ठीक कराने के भी निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...