सिमडेगा, अप्रैल 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा अनुसंधान प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। एसपी ने जेल से छूटे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखने की बात कही ताकि वे पुनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न हो सकें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आम जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी बल दिया गया। बैठक में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, गश्ती को नियमित करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने की दिशा में भी जरूरी निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.