सासाराम, दिसम्बर 21 -- दिनारा, एक संवाददाता। एसपी रौशन कुमार रविवार को स्थानीय थाना परिसर पहुंचे व क्षेत्र के लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जमीनी विवाद को लेकर अधिकतर लोग पहुंचे थे। नरवर निवासी संतोष कुमार चौबे और सिंटू चौबे के बीच जमीनी विवाद के मामले को सुलझाने के संबंध में एसपी ने कहा कि मौखिक बंटवारे में पुलिस को निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। जमीन संबंधी कोई मामला हो, उसमें सीओ, डीसीएलआर के मंतव्य व सक्षम न्यायालय के निर्णय के आधार पर पुलिस आपको मदद कर सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...