महाराजगंज, जनवरी 28 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एसपी सोमेन्द्र मीना ने मंगलवार को घुघली क्षेत्र के जखिरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, नौतनवा क्षेत्र के अड्डा चौकी प्रभारी योगेन्द्र कुमार व कोल्हुई थाना के जोगियाबारी चौकी प्रभारी हौसिला प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया। कुल 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसमें 14 एसआई व एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार निचलौल थानाक्षेत्र के बहुआर चौकी प्रभारी भूपेन्द्र सिंह को जखिरा चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन में तैनात दीपक सिंह को बहुआर चौकी प्रभारी, सिसवा चौकी इंचार्ज उमाकांत सरोज को ठूठीबारी कोतवाली में ट्रांसफर किया है। ठूठीबारी के एसआई दिव्य प्रकाश मौर्य को सिसवा चौकी प्रभारी, ठूठीबारी के एसआई प्रणव ओझा को पनियरा थाना, कोतवाली की एसआई ज्योति राय को पनियरा था...