सीतापुर, जनवरी 15 -- तंबौर, संवाददाता। एसपी अंकुर अग्रवाल ने गुरुवार को तंबौर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का लोकार्पण भी किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष देखा। साथ ही उन्होंने थाने में साफ- सफाई की व्यवस्था के साथ अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट में अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को जांचा। एसपी ने थाना स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने एवं त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। परिसर में पौधरोपण भी किया गया। एसपी ने कहा कि थाने में आगंतुकों के लिए स्वस्थ व स्वच्छ माहौल का होना जरूरी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ,सीओ लहरपुर बृजेश कुमार याद...