ललितपुर, दिसम्बर 13 -- ललितपुर। जन शिकायतों को सुनने और उनके निस्तारण में लापरवाही पुलिस अधिकारियों पर भारी पड़ने लगी है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने जाखलौन थानेदार अभिषेक सिंह को इसी वजह से लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक के इस कदम से विभागीय अफसरों व थानेदारों में खलबली मच गयी है। जनता की शिकायतों के निस्तारण को लेकर राज्य सरकार बेहद संजीदा है। प्रत्येक शिकायत पर आला अधिकारियों से जवाब तलब किया जा रहा है। जिसकी वजह से आला अफसर भी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर गंभीर हो गए हैं। वह एक-एक शिकायती पत्र का अपडेट ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने भी क्षेत्राधिकारियों, थानेदारों सहित विभिन्न अफसरों को शिकायती पत्रों के निस्तारण को आवश्यक निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके कई पुलिस अफसर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। जाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.