बागेश्वर, मार्च 20 -- कांडा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने गुरुवार को कांडा थाने का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन पोर्टलों के संबंध में जानकारी ली। शस्त्रागार में मौजूद अस्लाह/कारतूसों का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से असलाह/कारतूसों की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई। मालखाने में मौजूद आपदा उपकरणों और सरकारी सम्पत्ति का निरीक्षण किया गया। थाने के मालखाने को चैक किया गया मालों के निस्तारण के संबंध में हेड मोहरिर को निर्देशित किया। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए जो सही व चालू हालत में पाये गए। थाना कांडा में नया थाना भवन बनाने के लिए चयनित भूमि का...