सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में एसपी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। जनता दरबार में आये आम नागरिकों से एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जनता दरबार में अमित कुमार साहु, रंजीता मिंज ने अपनी-अपनी निजी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...