हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- जंदाहा । संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक वैशाली अशोक मिश्रा ने मंगलवार की शाम अचानक जंदाहा एवं महिसौर थाना पर पहुंच थाना का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। वे मंगलवार की शाम करीब 4:15 बजे अचानक महिसौर थाना पर पहुंचे। उन्होंने थाना की साफ सफाई, पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं महिसौर थाना पर उपलब्ध संसाधन का जायजा लेते हुए थाना अध्यक्ष आशीष कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। करीब 10 मिनट के अंदर पुलिस अधीक्षक महिसौर थाना से प्रस्थान कर गए एवं शाम करीब 4:30 बजे जंदाहा थाना पर पहुंचे। वहां उन्होंने जंदाहा थाना का साफ सफाई एवं पदस्थापित पदाधिकारी एवं बल का जायजा लेते हुए थाना परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों थाना क्षेत्र के मामले में थानाध्यक्ष से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.