बगहा, दिसम्बर 2 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। सोशल साइट्स फेसबुक, इन्सटाग्राम आदि पर मित्र बनाने के बजाय पढ़ने पर ध्यान दें। मोबाइल का सार्थक उपयोग करें। मोबाइल के सार्थक उपयोग से भविष्य में आगे बढ़ने का रास्ता प्रशस्त होगा। उक्त बातें बगहा एसपी निर्मला ने कही। वे रामनगर में राजकीय पार्वती कन्या मध्य विद्यालय में छात्राओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान एसपी ने स्कूली छात्राओं को सोशल साइट से दूर रहने की सलाह देते हुए भविष्य को संवारने में ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं से साइबर क्राइम पर चर्चा करते हुए इससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जागरुक किया और इससे सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही गुड टच एवं बैंड टच से भी छात्राओं को अवगत कराया और इससे संवाधान रहने की सलाह दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री निर्मला,एसडीपीओ...