गोपालगंज, फरवरी 24 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मंगलवार को बलथरी उत्पाद चेकपोस्ट एवं पुलिस पिकेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली, वाहन जांच प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने वाहन जांच रजिस्टर, बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस व उत्पाद विभाग के कर्मियों को आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन की सघन जांच का निर्देश दिया। विशेष रूप से रात्रि गश्ती और सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा सूचना तंत्र को मजबूत रखने पर जोर दिया गया। पुलिस विकेट के निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को मुस्तैदी और ईमानदारी से दायित्व निर्वहन करने को कहा। एसपी ने...