गोपालगंज, फरवरी 5 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। बलथरी चेकपोस्ट का बुधवार की देर रात पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के एसपी के पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली, वाहन जांच व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की भी बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहन जांच से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से परिवहन विभाग एवं उत्पाद विभाग से जुड़े मामलों में की जा रही जांच प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान वाहनों की सघन जांच, कागजातों की पड़ताल, शराब तस्करी पर प्रभावी रोक और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने को लेकर आवश्यक दिशा...