गिरडीह, मई 23 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा मधुबन गेस्ट हाउस में बैठक कर चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान इलाके में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई। पुलिस कप्तान द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारियों को अवश्य दिशा निर्देश भी दिया गया। बता दे की छठे चरण के मतदान को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट है। इलाके में शांति पूर्ण मतदान के लिए गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा मधुबन गेस्ट हाउस में बैठक कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति बनाई। बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसपी ने जिला पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों संग बैठक कर मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक में अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी के अलावा सभी थाना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...