चतरा, दिसम्बर 5 -- चतरा, संवाददाता। सोशल मीडिया पर चतरा सदर थाना का एक चालक मो0 तालीम का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में चालक को दर्जी बिगहा के लोगों ने प्रेमिका से मिलते रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस दौरान मुहल्ले के लोगों ने मारपीट करते हुए चालक तालीम का खूब फजीहत किया। इसका पूरा वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया था। इस मामले को जिले के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए चालक तालीम को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान चालक को पुलिसलाइन में रहना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...