चंदौली, जनवरी 30 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को चार निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। एसपी ने सदर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को यूपी-112 की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह को सदर कोतवाली में नियुक्त कर दिया है जबकि प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 में कार्यरत राजेश कुमार सिंह को विवेचना सेल अपराध शाखा का दायित्व सौंपा गया है। सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव को धीना थाने पर तैनात किया गया है। इसके अलावा धीना थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद को सकलडीहा थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने नए तैनाती स्थल पर तत...