बेगुसराय, नवम्बर 29 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना का शनिवार को एसपी मनीष कुमार ने निरीक्षण कर दर्ज मामलों की समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष और मालखाने का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार से विभिन्न लंबित मामलों का जानकारी लेते हुए अविलंब निष्पादन का निर्देश भी दिया। एसपी ने दर्ज कई मामलों की समीक्षा की। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए रणनीतिक गश्ती, नियमित गुंडा परेड तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैंक, पेट्रोल पंप, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया जिससे आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एसपी ने...