शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर में परेड की सलामी ग्रहण करने से हुई। इसके बाद एसपी ने थाने के रजिस्टर, विवेचनात्मक अभिलेख, अपराध नियंत्रण से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। मालखाने में रखी केस प्रॉपर्टी, जब्ती माल व बरामद वस्तुओं के संधारण की स्थिति का परीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली और तकनीकी उपकरणों की भी जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...