शामली, फरवरी 1 -- रविवार को एसपी एनपी सिंह ने शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा को कई खामियां गिनाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि कोतवाली परिसर में लगभग 500 माल मुकदमती वाहन खड़े हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण कराया जाना आवश्यक है। एसपी एनपी सिंह ने निर्देश दिए कि जिन वाहनों के स्वामियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनके पते पर सिपाही भेजकर नोटिस तामील कराया जाए, ताकि वाहन स्वामी अपना वाहन छुड़ा सकें। यदि इसके बावजूद वाहन नहीं छुड़ाए जाते हैं तो नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन नए मैस का भी जायजा लिया। मैस की दीवारों में सीलन पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही मैस के बाहर इंटरलॉक टाइल्स ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.