सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- परिहार। एसपी अमित रंजन ने मंगलवार की रात बेला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने अनुसंधान के तहत बेहतर कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने थाना में लंबित मामलों की जानकारी ली। संबंधित अनुसंधानकर्ता को त्वरित निष्पादन का आदेश दिया। हाजात सहित पुलिस बैरक का भी जायजा लिया। थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया। शराबबंदी को पूर्णरूपेण सफल बनाने पर काम करने का आदेश दिया। पुलिस गश्ती तेज करने व संदिग्ध जगहों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत किए जाएंगे और लापरवाही करने वाले कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने हाल-फिलहाल में थाना क्षेत्र में घटित अपराधिक घटनाओं में अद्यतन अनुसंधान की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर के साफ-सफाई का भी जायजा लिया। साथ ...