गोपालगंज, अप्रैल 17 -- शराब तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का दिया निर्देश वाहनों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कुचायकोट। एक संवाददाता यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट का बुधवार की रात एसपी अवधेश दीक्षित ने औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने की खबर से चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जाए। कहा- शराब तस्करी, हथियारों और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई तय है। एसपी ने कहा कि राज्य की सीमा पर अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता जरूरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.