प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- गौरा। एसपी दीपक भूकर ने बुधवार शाम फतनपुर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की सफाई, कार्यालय, मलखाना, शस्त्रागार, अभिलेखो के सुव्यवस्थित रखरखाव के साथ मिशन शक्ति केंद्र, बैरक एवं मेस को देखा। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी से लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा मिशन शक्ति के प्रभावी संचालन एवं जनसुनवाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आमजन के प्रति संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार ,पुलिसिंग तथा कानून व्यवस्था के सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, थानाध्यक्ष के अलावा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...