कटिहार, फरवरी 3 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोमवार की शाम को प्राणपुर थाना का निरीक्षण किया। एसपी के थाना पहुंचने के साथ ही पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांडों की समीक्षा की और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया। जिसमें गुंडा पंजी, गिरफ्तारी पंजी, स्टेशन डायरी,फरारी पंजी,हाजत पंजी आदि शामिल था। एसपी ने थानाध्यक्ष को कांडों के निष्पादन में तेजी लाने एवं आम लोगों के साथ मिलकर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था एवं ला एंड ऑर्डर स्थापित करने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि कुछ कमियां पाई गई। जिसको सुधार करने का निर्देश दिया गया है। निर...