शामली, फरवरी 1 -- शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम द्वारा नवनिर्मित पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम द्वारा नवनिर्मित पुलिस लाईन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाईन में परेड़ की सलामी ली गई एवं परेड में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों के टर्नआउट व ड्रिल का मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन की परिवहन शाखा व यूपी-112 शाखा के वाहनों की स्थिति की जानकारी कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उनके डॉग स्क्वायड का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...