देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। एसपी संजीव सुमन ने सोमवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने महिला रिक्रूटों से भी मुलाकात की और उनसे भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। दोपहर बाद एसपी पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आदेश कक्ष, क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, डायल 112 कार्यालय, जनपद नियंत्रण कक्ष, शस्त्रागार, आरटीसी, बैरक, मेस एवं पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्द में मौजूद पुलिस बल की ड्यूटी, टर्नआउट एवं अनुशासन की जांच करते हुए उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। जबकि परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों की स्थिति, मरम्मत एवं ईंधन प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की एसपी ने जांच की। रेडियो शाखा एवं डायल 112 कार्यालय में संचार प्रणाली की कार्यक्षमता...