बलिया, फरवरी 22 -- बलिया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में नव निर्मित दर्शक दीर्घा का शनिवार को एसपी ओमवीर सिंह ने उद्घाटन किया। उन्ळोंने कहा कि इससे पुलिसकर्मियों के साथ ही राष्ट्रीय पर्व पर पहुंचने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। इस मौके पर एएसपी (उत्तरी) अनिल कुमार झा, एएसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर, सीओ सदर मो. उस्मान, आरआई सुभाष चंद्र यादव, पीआरओ अमरजीत यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...