देवघर, सितम्बर 22 -- जसीडीह। रविवार को देवघर के नए पुलिस अधीक्षक सौरभ ने जसीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का बारीकी से जायजा लिया और कनीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने सिरिस्ता, कंप्यूटर कक्ष, पुलिस आवासीय परिसर समेत सभी अभिलेखों और कागजातों की गहन जांच की। उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्रारंभिक समस्याओं और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी ली। एसपी सौरभ ने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुराने कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर हमेशा सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि थाना निरीक्षण एक रुटीन प्रक्रिया है, जिसके जरिए थाने में चल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.