लखीसराय, जनवरी 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय कक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर जनसुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनना तथा उनका समयबद्ध और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा। जनसुनवाई के क्रम में भूमि विवाद, आपसी मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक एवं सामाजिक मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता की समस्याओं का निष्पक्ष और त्वरित समाधान पुलिस की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.