महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने व पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार के लिए एसपी सोमेंद्र मीना ने घुघली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने व आमजन के साथ शालीन व्यवहार करते हुए अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिया। एसपी सोमेंद्र मीना ने थाना कार्यालय में रजिस्टर व अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी। मालखाना, हवालात, शस्त्रागार व सीसीटीवी निगरानी तंत्र का जायजा लिया। शस्त्रों की साफ-सफाई व उनके क्रियान्वयन की स्थिति को भी परखा। महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए। उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित हो। लंबित मामलों पर एसपी ने जताया नाराजगी थानों...