बिजनौर, दिसम्बर 30 -- कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अभिषेक जाने तीन थाना प्रभारी के तबादले किए हैं। मंगलवार को एसपी अभिषेक जाने कीरतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी को थाना साइबर क्राइम का प्रभारी, मंडावली के थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह को थाना अध्यक्ष किरतपुर एवं थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...