किशनगंज, फरवरी 1 -- पौआखाली। एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार की देर शाम को सीमावर्ती इलाकों में स्थित जियापोखर, सुखानी एवं पौआखाली थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही आगंतुक पंजी, ड्यूटी रजिस्टर, अपराध अभिलेख, मालखाना, सीसीटीवी सिस्टम एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। संतरी ड्यूटी की जांच के दौरान जवानों को सतर्क रहने और हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.