कौशाम्बी, फरवरी 24 -- एसपी राजेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए आनलाइन संवाद की व्यवस्था की है। एसपी जनता दर्शन में सभी थानेदारों को आनलाइन रखते हैं। फरियादी जिस थाना क्षेत्र से आते हैं, अपनी शिकायत बताते हैं तो एसपी कार्यालय की ओर से संबंधित थाना प्रभारी को फोन नहीं किया जाता है। संबंधित थाना प्रभारी का नाम लिया जाता है। उधर से जय हिंद का जवाब आता है। इसके बाद एसपी सवाल-जवाब करते हैं। साथ ही पीड़ित के ही सामने उसकी शिकायत का पूरा मजमून बाते हैं। पीड़ित भी अपने इंस्पेक्टर की बात सुनता रहता है। पीड़ित यदि आपत्ति करता है तो एसपी खुद इंस्पेक्टर से दोबारा सवाल करते हैं और हिदायत देते हैं कि निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई कराएं। मंगलवार को दो दर्जन फरियादी एसपी से मिले। सभी शिकायतों का आनलाइन संवाद कर शिकायतों के निस्तारण का निर्दे...