बदायूं, मार्च 12 -- आगामी त्योहार होली व ईद को लेकर कस्बा समेत आसपास के गांव में पुलिस ने एसपी देहात के नेतृत्व में बाइकों से रुटमार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। रुटमार्च के दौरान खुरापातियों में हड़कंप मचा रहा। मंगलवार को कस्बा व आसपास के संवेदनशील गांव में में एसपी देहात डॉ.केके सरोज के नेतृत्व में थाना पुलिस ने बाइकों से रुटमार्च निकाला। एसपी देहात ने गांव के संभ्रांत लोगों से मिलकर होली व ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी इंद्रकुमार ने क्षेत्र के लोगों से त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इलाके के खुरापातियों को पुलिस ने चिंहित कर लिया। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा,तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.