महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के जद्दूपिपरा गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर एसपी कार्यालय के सामने रील बनाने वाले को आरोपित किया है। लोगों का कहना है कि खुद को काम कराने वाला बताकर लुभाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रील बनाने वाले ने आईडी बनाकर सेल्फी कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह एसपी कार्यालय के मुख्य गेट से कचहरी की ओर बढ़ते हुए लोगों से अपील करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह खुलेआम यह कहता दिख रहा है कि यदि किसी को पुलिस या प्रशासन से जुड़ा कोई भी काम कराना हो तो उससे संपर्क करें। वह सब कुछ करा देगा। वीडियो वायरल होते ही उसके गांव और आसपास के इलाकों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि पुलिस की छवि धूमिल करने और जनता को गुमराह करने वालों पर लगाम लगाई जानी चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.