सासाराम, मई 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। एसपी जैन कॉलेज में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2024-28 का पंजीयन पत्र वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि स्नातक सत्र 2024-28 के सभी छात्र-छात्राओं का पंजीयन पत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है। कॉलेज में सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक वितरण कार्य किया जा रहा है। सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि महाविद्यालय कार्य दिवस में अपना पंजीयन प्रपत्र अपने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द प्राप्त कर लें। कहा कि तीनों संकायों विज्ञान, कला व कामर्स के संबधित विभाग में पंजीयन पत्र का वितरण कार्य हो रहा है, उसे समय रहते प्राप्त कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.