दुमका, फरवरी 15 -- एसपी जूनियर ओग्याबांध बना विजेता, 9 रनों से जीता सीपीएल का फाइनल जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत चौककट्टा हाईस्कूल मैदान पर शनिवार को चौरकट्टा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने किया। फाइनल मुकाबला एसपी जूनियर ओग्याबांध बनाम प्रधान एलेवन चौरकट्टा के बीच खेला गया। प्रधान एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का निर्णय लिया। एसपी जूनियर ओग्इयाबांध की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रधान एलेवन चौरकट्टा की टीम 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इस तरह एसपी जूनियर ओग्याबांध ने 9 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली...