शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण द्वारा स्कूल की सभी छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 1090,112 आदि की जानकारी दी। ताइक्वांडो टीम की बालिकाओ व उनके प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित कस्तूरबा गांधी प्राथमिक विद्यालय ददरौल के बच्चों को व सभी महिलाओं, बालिकाओं को ताइक्वांडो के माध्यम से बचाव व आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया व सिखाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.