रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी क्राइम निहारिका तोमर को भाजपा के पूर्व विधायक एवं एक महिला उर्मिला के खिलाफ तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम की सामाजिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक व मिथ्या बयान दिए जा रहे हैं। मुकेश कुमार ने कहा कि दुष्यंत गौतम रविदासी समाज के प्रतिष्ठित सिरमौर हैं और उनके विरुद्ध फैलाई जा रही झूठी खबरें एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। आरोप लगाया गया कि रविदास पीठ में वर्चस्व स्थापित करने की मंशा से व्यक्तिगत रंजिश के ...