दुमका, मार्च 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के चार संविदा बीएड कॉलेजों को एनसीटीई अधिनियम के तहत मान्यता रद्द करने के विरोध में छात्र समन्वय समिति ने एसपी कॉलेज बीएड विभाग में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले एनसीटीई ने दो बीएड कॉलेज, गोड्डा कॉलेज गोड्डा और साहिबगंज बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है। एसपी कॉलेज बीएड विभाग में तालाबंदी कर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और मान्यता रद्द करने के फैसले को वापस लेने की मांग की। छात्रों का कहना है कि यह फैसला उनके भविष्य को अंधकार में ले जाएगा। छात्र नेता श्याम देव हेंब्रम ने कहा यह फैसला हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हम विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं कि वे इस फैसले को वापस लें। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.