मुंगेर, जनवरी 5 -- मनोज कुमार मुंगेर, निज संवाददाता । इक्कीस वर्ष पूर्व 5 जनवरी 2005 को हवेली खड़गपुर थानान्तर्गत भीमबांध के जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में मुंगेर तत्कालीन एसपी केसी सुरेन्द्र बाबू सहित 5 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इस मामले में हवेली खड़गपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह के आवेदन पर खड़गपुर थाना कांड संख्या 4/2005 दर्ज हुआ था। मामला न्यायालय में पहुंचा। विभिन्न न्यायालय में 231/07, 584/09, 596/13 और 614/12 सत्रवाद की सुनवाई चली। मामले में 01 डाक्टर सहित 15 पुलिस कर्मी गवाह थे। परंतु शहीद एसपी व पुलिस कर्मियों के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए गवाह पुलिस कर्मी न्यायालय नहीं पहुंच रहे हैं। गवाह व साक्ष्य के अभाव में कांड के 02 अभियुक्त क्रमश: जमुई जिला के सोनो थानान्तर्गत बिच्छागढ़ निवासी भोप...