कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गडियाही (खरपोका) बिरहोर टोला से लापता 10 आदिम जनजाति बिरहोर बच्चों के मामले में कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद शनिवार की रात सभी बच्चों को कोडरमा लाया गया। एसपी अनुदीप सिंह ने शनिवार की रात करीब 10 बजे प्रेसवार्ता कर मामले की पूरी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में आठ विशेष टीमों का गठन किया गया। इसमें तीन पुलिस उपाधीक्षक, तीन पुलिस निरीक्षक, आठ अवर निरीक्षक, विभिन्न थानों के सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे। टीमों द्वारा गया (बिहार) से आसनसोल और रांची तक रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, होटल-ढाबों, हाट-बाजारों एवं अन्य संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.