समस्तीपुर, जुलाई 12 -- समस्तीपुर। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 49 महिला और पुरुष फरियादी अपनी समस्या लेकर एसपी कार्यालय आए थे। समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को दिया। इस दौरान एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं, उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है। जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.