बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर 25 दिन पूर्व तहसील गेट के पास ई-रिक्शा चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। हमलावरों के रसूख के चलते वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाता रहा। शहर के सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि सात नवंबर को सुबह 11 बजे वह अपना ई-रिक्शा खड़ाकर सदर तहसील गेट के पास नाश्ता कर रहा था। इसी बीच आठ-दस युवक आए और गालियां देने लगे। सरेआम लाठी-डंडों से पिटाई की। हमलावरों के प्रभावशाली व्यक्तियों के परिवार से होने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। वह चक्कर लगाता रहा। एसपी के यहां प्रार्थनापत्र दिया। उनके आदेश पर पुलिस ने शंभूनगर निवासी श्याम सिंह के पुत्र हार्दिक सिंह सहित नीलांबर, सुंदरम, तन्मय सहित पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मा...